राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

SP Maurya : विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की शिकायत

by | Jan 10, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ, वाराणसी

SP Maurya : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से कहा कि हमारा काम धर्म के बारे में नहीं है यह असमानता को ख़त्म करने के बारे में है। हमारा रास्ता वही है जिस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया चले और उस रास्ते पर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने हमें संघर्ष करना सिखाया। इस दौरान कई विधायकों ने उनसे स्वामी प्रसाद मौर्य (SP Maurya) की शिकायत भी की. इस पर अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

ये भी देखें : UP NEWS: Dr और Patient के परिजनों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया बदसलूकी का आरोप

सपा प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि सपा अपने कई विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जितने जीतने वाले उम्मीदवार होंगे उतनी सीटें दी जाएंगी. अखिलेश ने अपने नेताओं को आम लोगों को प्रभावित करने वाले बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। अखिलेश यादव ने कहा कि मायावती उनसे उम्र में बड़ी हैं। वह एक वरिष्ठ नेता हैं और हम सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।

ये भी पढें : Ram Mandir : राम लला के मंदिर में लगा पहला दरवाज़ा, देखिए सोने के दरवाज़े की पहली तस्वीर

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर