राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Congress President : आलाकमान के फैसले से इतर कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय जाएंगे अयोध्या, जानिए पूरा मामला

by | Jan 10, 2024 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Congress President : कांग्रेस आलाकमान ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। यह जानकारी पार्टी नेता जयराम रमेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जनता को दी। इस बीच कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President) ने अलग रुख अपना लिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के इस फैसले के बाद राजनीतिक गहमागहमी शुरू हो गई है।

ये भी देखें : UP NEWS: Dr और Patient के परिजनों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया बदसलूकी का आरोप

सरयू में डुबकी लगाएंगे कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

एक बातचीत में उन्होंने बताया कि वह 15 जनवरी को भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पहले सरयू नदी में डुबकी लगाएंगे और फिर विधि-विधान से पूजा करेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता भी दर्शन-पूजन में शामिल होंगे। हालांकि अयोध्या राम मंदिर दौरे को लेकर अजय राय के फैसले ने पार्टी के भीतर दरार पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर दर्शन और पूजा होगी।

ये भी पढें : Ram Mandir : राम लला के मंदिर में लगा पहला दरवाज़ा, देखिए सोने के दरवाज़े की पहली तस्वीर

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर