Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद अब सभी विधानसभा अध्यक्षों के साथ बैठक की है। बैठक में अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्षों से वोटर लिस्ट पर चर्चा की और बीजेपी से सतर्क रहने पर भी जोर दिया। उन्होंने मतदाता सूची में सुधार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताते हुए कहा कि भाजपा सपा के मतदाताओं को हटा देती है जिससे कई लोग वोट डालने से बच जाते हैं। मतदाता सूची 22 जनवरी को जारी होने वाली है और यह सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा की जाएगी कि कोई वोट न छूटे।
सतर्क रहें ना कटे मतदाताओं के नाम
पिछले चुनावों में भी इसी तरह सपा मतदाताओं के नाम काटे जा सकते हैं। इस बार कार्यकर्ता सतर्क रहें। समाजवादी पार्टी के मतदाताओं का नाम दूसरे बूथ पर जोड़ दिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि जो गठबंधन बना है उसे मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी क्षेत्र से लड़ने वाली पार्टी या गठबंधन को सपा पूरा समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। संगठन पर भरोसा है और आगामी लोकसभा चुनाव में सपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभी जिलाध्यक्ष बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपेंगे। मतदाता सूची को अपडेट करने में कई जिलों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कहां वोट पड़े और कहां वोट बढ़े इसकी पहचान बूथ स्तर पर नेता-कार्यकर्ता मिलकर करेंगे।
सपा कर रही गठबंधन को बढ़ावा देने की कोशिश
तीन दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी हर चुनावी हथकंडा अपना सकती है और चुनाव आयोग पर दबाव भी बना सकती है। समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि जो गठबंधन बना है उसे मजबूत किया जाए। पार्टी किसी भी क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले किसी भी दल या समूह की मदद करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सेक्टर और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्हें संगठन पर पूरा भरोसा है और कहां वोट कटे और कहां वोट बढ़े इसकी जानकारी कार्यकर्ता जुटाएंगे।
युवा हैं बेरोजगार
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई और युवा बेरोजगार हैं। भाजपा सरकार के 10 साल के शासनकाल में देश में एक लाख से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा सरकार मुखियाओं के बजट के माध्यम से विकसित भारत का सपना जनता तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नारों से देश का विकास नहीं होगा। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जीएसटी से महंगाई बढ़ी है। सरकार महंगाई बढ़ाकर मुनाफा कमा रही है। अत्यधिक लाभ कमाना भी भ्रष्टाचार है।


