राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Muzaffarnagar : मुस्लिम छात्राएं और मेहंदी प्रतियोगिता, जानिए क्यों नाराज हुए मौलाना-मौलवी

by | Jan 19, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति

Muzaffarnagar : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में श्रीराम कॉलेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता पर विवाद खड़ा हो गया है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन पर कॉलेज प्रतियोगिता में मुस्लिम छात्रों के हाथों में राम नाम की मेहंदी लगवाने का आरोप लगाया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कॉलेज का विरोध करते हुए एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बुधवार को श्रीराम कॉलेज में ‘सबके हैं राम’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय में आयोजित की गई थी मेहंदी प्रतियोगिता

इसी क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर श्री राम का नाम लिखकर मेहंदी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या मंदिर की एक छवि भी बनाई। गुरुवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के पदाधिकारियों ने इस प्रतियोगिता का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज के शिक्षकों ने प्रतियोगिता में मुस्लिम छात्रों को शामिल किया और उनके हाथों पर श्री राम का नाम लिखवाया जो शरिया के खिलाफ है।

ये भी देखें : PM Modi ने Ram Mandir पर डाक टिकटों का एक संग्रह जारी किया, माँ शबरी, जटायु, केवटराज का डाक टिकट |

एसएसपी कार्यालय के बाहर किया गया प्रदर्शन

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला संयोजक मुकर्रम काजमी ने श्रीराम कॉलेज पर लगातार ऐसी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने और संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसएसपी सत्यनारायण प्रजापति को ज्ञापन सौंपा गया। उधर श्रीराम कॉलेज के मीडिया समन्वयक रवि गौतम ने कहा कि राम नाम की मेहंदी लगाने वाली छात्राएं मुस्लिम नहीं थीं। प्रतियोगिता को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें : Weather Update : सामान्य डिग्री से दिन पर दिन नीचे लुढ़क रहा पारा, अगले कुछ दिन सर्दी से रहत की उम्मीद काम

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर