राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा करने के बाद पीएम मोदी बोले, प्रभु श्रीराम हमें क्षमा अवश्य करेंगे

by | Jan 22, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

अयोध्या। 5 शताबदियों की प्रतीक्षा के बाद, लाखों लोगों के धैर्य, बलिदान और कारसेवकों के प्राण-आहुति के पश्चात आज यानी की 22 जनवरी के दिन मध्याह्न 12 बज कर 29 मिनट पर हम सभी के अराध्य प्रभु श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा का क्षण आया है। इस पावन पल का भारतीयों को सदियों से इंतजार था, श्री राम आज अपनी जन्भूमि में पुन: एक बार विराजेंगे। इस पवित्र-पतित कार्यक्रम का हम आपके लिए पल-पल का अपडेट लेकर आए हैं। बने रहिए हमारे साथ और देखिए अयोध्या से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पल-पल का अपडेट।

02:12 PM

  • पीएम मोदी कर रहे हैं अयोध्या में संबोधन। पीएम मोदी ने सबको राम-राम बोला। पीएम मोदी ने कहा आज सदियों के त्याग और बलिदान के बाद आज हमारे प्रभु श्रीराम आ गए हैें। हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे। राम लला अब इस मंदिर में रहेंगे। जो हुआ है इसकी अनुभुति विश्व के कोने-कोने में सबको हो रही होगी। यह पल यह क्षण हम सबके लिए आशीर्वाद है। 22 जनवरी कोई तारीख नहीं एक नए कालचक्र का उद्घम है। हर दिन एक नया विश्वास पैदा हो रहा था देशवासियों में, आज सदियों की एक धरोहर मिली है। जहां राम का काम होता वहां पवनपुत्र हनुमान अवश्य विराजमान होते हैं। पीएम मोदी ने हनुमान, माता जानकी, भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण, सरयू सभी को नमन किया। पीएम मोदी ने श्रीराम से क्षमा याचना की। उन्होंने कहा कि कुछ तो कमी रह गई होगी जो आज तक ये काम नहीं कर पाए। वो कमी आज पूरी हो गई है। पूरा देश आज दीपावली मना रहा है। शाम को हर कोई राम ज्योति जलाएंगे।

02:02 PM

  • सरसंघचालक मोहन भागवत कर रहे हैं अयोध्या राम मंदिर में संबोधन। पीएम मोदी ने तप किया अब हमें भी तप करना है।

01:35 PM

  • राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सीएम योगी कर रहे हैं संबोधन। सीएम योगी ने कहा मंदिर जहां बनाने का संकल्प लिया था, मंदिर वहीं पर बना है। अयोध्या आज विश्व की राजधानी की तरह विकसित हो रही है। पहले तो कल्पना से परे था कि यहां पर एयरपोर्ट होगा, चार लेन की सड़कें होंगी और सरयू में क्रूज चलेंगे। डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या का भव्य विकास किया है। विभिन्न कुंड का जीर्णोंद्धार हो रहा है। अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अयोध्या की विजय सत्मेव जयते की विजय है। अयोधया आज भारत की सांस्कृतिक पहचान बन कर उभर रही है। अयोध्या की गलियों में अब गोलियां नहीं चलेंगी, कर्फ्यू नहीं लगेगा अब। सीएम योगी ने अपना संबोधन जय-जय सीताराम कह कर के समाप्त किया।

01:35 PM

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

12:29 PM

  • शुभ घड़ी आई करिए राम लला के दर्शन सबसे पहले।

12:25 PM

  • अयोध्या के राम लला जन्मभूमि मंदिर के गर्भ-गृह में पीएम मोदी, सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं।

12:15 PM

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है।

12:56 AM

  • पीएम मोदी ने मंदिर में पश्चिम द्वार से प्रवेश किया।

11:57 AM

  • ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। ईशा अंबानी कहती हैं, “आज का दिन हमारे लिए सबसे पवित्र दिनों में से एक है। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।” आनंद पीरामल कहते हैं, “जय श्री राम!”

11:46 AM

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, जिसे बिड़ला मंदिर भी कहा जाता है, में पूजा-अर्चना की।

11:44 AM

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

11:36 AM

  • राम मंदिर आंदोलन का की मुख्य हिस्सा रही साध्वी ऋतंभरा और मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती आज अयोध्या में मिली और दोनों ने एक दूसरे का आलिंग्न किया, उस वक्त वे भावुक हो गई।

11:26 AM

  • राम लला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरूण योगीराज ने कहा कि वे पृथ्वी के सबसे सौभाग्यशाली व्यक्ति हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं सपनों की दुनिया में हूं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर