Noida : आज अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से मंदिर के गर्भगृह रामलला को प्रतिष्ठित किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद एक संक्षित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर परिसर में मौजूद साधु-संतों और वीआईपी मेहमानों को संबोधित किया। इसी शुभ अवसर पर आज भाजपा नोएडा द्वारा अनेकों मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कई स्थानों पर नोएडा में प्रभु राम की हुई पूजा अर्चना
सांसद डॉ महेश शर्मा सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 120 में सुबह रहे और उसके बाद वो दानकौर और खुर्जा में कई मंदिरों में रहे। जहां उन्होंने हवन और मंदिरों में पूजा अर्चना करी। राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 में रहे। विधायक पंकज सिंह सेक्टर शिव दुर्गा मंदिर सेक्टर 22 में रहे, नोएडा की प्रभारी और राज्य सभा सांसद श्रीमती कांता कर्दम सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 39 में रही।
प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी चला
राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल प्राचीन शिव मंदिर सुल्तानपुर में रहे, वही नवाब सिंह नागर द्वारकाधीश मंदिर भंगेल में रहे। ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता बालाजी मंदिर सेक्टर 126 में रहे, जहां लाइव टेलीकास्ट भी चला और वहाँ उन्होंने पूजा अर्चना करी। के. विकास गुप्ता शनि मंदिर अगापुर रहे। आज क़रीब 20 मंदिरों में अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का लाइव हुआ जहां सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर इस शुभ अवसर का आनंद लिया। इसके साथ ही मंदिरों में भण्डारे का आयोजन भी किया गया।
ये भी पढ़ें..
प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले कहां-कहां की आध्यात्मिक यात्रा ?
आज के इन सभी कार्यक्रमों में श्रीमती बिमला बाथम, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, पूर्व ज़िलाध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, राकेश शर्मा, जुगराज चौहान, क्षेत्रीय मंत्री बीजेंद्र नागर, उपाध्यक्ष श्रीमती गिरजा सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, महेश अवाना, मण्डल अध्यक्ष पंकज झा, कल्लू सिंह, गोपाल गौड़, अमित त्यागी, उमेश यादव, शारदा चतुर्वेदी, नीरज चौधरी, अमित नगपाल, अजीत पांडेय, शिवानी शरद आदि कार्यकर्ता रहे।


