राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ram Lalla Idol : काशी के चित्रकार ने बनाया था राम लला की मूर्ति का चित्र, अरूण योगीराज ने दिया आकार

by | Jan 24, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ram Lalla Idol : राम मंदिर में भगवान राम लला की मूर्ति (Ram Lalla Idol) काशी के कलाकार डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने तैयार की है। कागज पर उकेरी गई मूर्ति की आकृति को योगीराज ने तराशकर आकार दिया। 22 जनवरी को जब अयोध्या में मूर्ति स्थापित की गई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डॉ. सुनील कहते हैं कि यह भगवान श्रीराम की कृपा है कि उनकी गढ़ी गई छवि को राम मंदिर में जगह मिली।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग के शिक्षक डॉ. सुनील विश्वकर्मा के अनुसार भगवान रामलला की मुख्य मूर्ति बनाने के लिए फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में श्री राम जन्मभूमि न्यास के चयन समिति के सदस्यों सहित मुख्य ट्रस्टी, सचिव और अध्यक्ष ने मूर्ति के डिजाइन के लिए देश भर के कलाकारों से अपील की।

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने CM हिमंत बिस्वा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना, एक कहा भ्र्ष्ट और दूसरे को…

डॉ.विश्वकर्मा ने भगवान राम के बाल रूप का चित्रण किया। उनका दावा है कि कागज पर उन्होंने राम लला की जो छवि बनाई थी उसे ट्रस्ट ने चुना था और उस छवि को आधार बनाकर कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने मूर्ति को आकार दिया। बता दें कि अयोध्या में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा बीते 22 जनवरी को की गई।

ये भी देखें : Ram Mandir Darshan: राम राज्य की शुरुआत’, केशव प्रसाद मौर्य ने भक्तों से की ये अपील

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर