राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, “अयोध्या, मथुरा और विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ…”

by | Jan 28, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Lucknow : लखनऊ (Lucknow) के डीएवी कॉलेज में चल रही रामकथा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान संघ के नारे एक साथ गूंजते थे, मथुरा, काशी और विश्वनाथ की गूंज होती थी, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मथुरा को भुलाया नहीं जा सकता। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन चुका है। ASI की रिपोर्ट के बाद काशी भी बन गई हर-हर महादेव की तपोस्थली राजेंद्र नगर डीएवी कॉलेज में देवकीनंदन महाराज द्वारा श्रीरामकथा का वाचन हो रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने मंच का पूजन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने आगे कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी यहां भगवान श्री राम की कथा सुना रहे हैं। जो व्यक्ति सुबह उठकर अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेता है उसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इन कहानियों के माध्यम से भगवान श्री राम के मूल्य युवा पीढ़ी तक पहुंच रहे हैं। डिप्टी सीएम मौर्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए शुभकामनाएं दीं। कथा में मुख्य संरक्षक सर्वेश पांडे, मुरली धर आहूजा, अंशू गुप्ता, अरविंद सिंह, सुरेश मिश्रा और नितिन गुप्ता ने आरती की। महाराज देवकीनंदन के नेतृत्व में सभी ने मिलकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी देखें : Uttarakhand Viral Video : IAS अधिकारी ने 26 जनवरी के कार्यक्रम में किया कारनामा, वीडियो वायरल !

तत्पश्चात महाराज देवकीनंदन ठाकुर ने सखी वृन्दावन जाउंगी भजन गाया। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम के आगमन से हर सनातन धर्म का सच्चा अनुयायी प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि जब राजा धर्मात्मा होता है तो प्रजा भी धर्म परायण हो जाती है। जिसके पास राम नाम का धन है वह सबसे बड़ा धनवान है। जिसके पास राम-नाम का धन नहीं, उससे अधिक दरिद्र कोई नहीं। जब तक व्यक्ति सत्संग नहीं करता तब तक जीवन अधूरा रहता है। हर कोई अपना जीवन व्यतीत कर रहा है लेकिन जब जीवन में सत्संग आ जाए तो जीवन जीना सार्थक हो जाता है।

ये भी पढ़ें : Bihar Politics News : नितीश कुमार ने राज्यपाल को दिया अपना इस्तीफा, बीजेपी विधायक कुछ ही देर में पहुंचेंगे CM आवास

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर