Weather : सूबे में हर दिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हवा की दिशा बदल रही है, कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और दिन में अत्यधिक ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच बदलते मौसम (Weather) के बीच मौसम (Weather) विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 और 31 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के कई इलाकों में फरवरी के पहले हफ्ते में ही बारिश के संकेत मिलने लगे हैं। लखनऊ के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मथुरा और वृन्दावन में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, ग़ाज़ीपुर में 10.2 और चित्रकूट में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
यहां तापमान है 7 डिग्री से नीचे
इसके अलावा आगरा, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, हरदोई और वाराणसी सहित विभिन्न क्षेत्रों में तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, फुर्सतगंज, कानपुर और अयोध्या में अभी भी तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। झाँसी में अधिकतम तापमान 26, प्रयागराज में 23 और वाराणसी में 22 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। मुज़फ़्फ़रनगर, मुरादाबाद, मेरठ, लखीमपुर खीरी और बिजनौर में तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शेष क्षेत्रों का तापमान 14 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया।
यहां गिरा है तापमान
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक क्रमिक वृद्धि का जो चक्र चल रहा है वह पश्चिमी विक्षोभ के लगातार प्रभाव के कारण है। कोहरा छाया रहेगा और 30 और 31 तारीख को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के भी संकेत हैं। मौसम विभाग ने रविवार को लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, प्रयागराज, सुल्तानपुर, फतेहगढ़, बरेली, शाहजहाँपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, इटावा, आगरा और अलीगढ़ में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की।
यहां जारी किया गया है घने कोहरे का अलर्ट
संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बारबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रायपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर व आसपास घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
यहां दिन में गलन बढ़ने की है संभावना
अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, बदायूं, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई फर्रुखाबाद, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या व आसपास के इलाकों में दिन में ज्यादा गलन बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।


