राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kanpur : प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी ने कुछ इस तरह करवाई पति की हत्या, कानपुर पुलिस ने सुलझाई-उलझी हुई गुत्थी

by | Jan 29, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, कानपुर, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Kanpur : 18 जनवरी के दिन कानपुर (Kanpur) पुलिस को खेत में सड़क के किनारे एक लाश मिली। लाश की शिनाख्त दीपक के रूप में हुई। दीपक एक चाट का ठेला लगाकर अपनी जीवीका चलाता था और परिवार को पालता था। दीपक का ना ही तो किसी से कोई विवाद था ना ही तो कोई रंजिश। दीपक के परिवार में एक चार वर्ष का बेटा भी था। दीपक चाट बेचकर अपने बेटे को पढ़ा लिखाकर कुछ बनाना चाहता था। वह अपनी पतनी और बेटे के साथ रहता था।

दीपक सरल स्वभाव का व्यक्ति था

दीपक के हत्या की बात कोई भी मानने को तैयार नहीं था। दीपक के सरल और निर्मल स्वाभव के चलते हर कोई उसकी हत्या की बात से अचंभित था। हर किसी का यही कहना था कि कोई दीपक को क्यों मारेगा। दीपक मेहनत करके खाता-कमाता था उसका किसी से कोई बैर नहीं था। हर किसी से दीपक प्रेम से बोलता था और दीपक के संबंध भी हर किसी से अच्छे ही थे। इन सभी कारणों से पता चलता है कि दीपक की हत्या होना मुश्किल ही था। इसी वजह से कानपुर (Kanpur) पुलिस भी दीपक के हत्या की गुत्थी को सुलझाने में उलझ गई।

जांच के दौरान पुलिस को हुआ दीपक की पत्नी पर शक

बता दें कि जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ दीपक की पत्नी पर, दरअसल दीपक की पत्नी को फोन को सर्विलांस पर डालने से पता चला कि उसके फोन पर एक नंबर से फोन आता था जो कि कई बार आता था। ऐसे में पुलिस का उसकी पत्नी पर शका और भी गहराता चला गया। जिस युवक के फोन से दीपक की पत्नी पर फोन आता था बार-बार पुलिस ने उसे पकड़ा। जिसके बाद ने पुलिस ने उस युवक और दीपक की पत्नी से सख्ती के साथ पूछताछ की।

ये भी पढ़ें : Muzaffarnagar News : प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के कारण पति ने ली पत्नी की जान, जानिए क्या है पूरा मामला

दीपक की पत्नी का चल रहा था प्रेम-प्रसंग

जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दीपक की पत्नी कामिनी का शादी से पहले ही प्रेम प्रसंग रवि नाम के एक युवक से चल रहा था और दीपक इस बात का विरोध करता था कि रवि कामिनी से शादी करना चाहता था। दीपक का ये विरोध रवि को नागवार गुजरी जिसके बाद रवि और दीपक की पत्नी कामिनी ने दीपक को ही रास्ते से हटाने का निर्णय किया। एक दिन दीपक जब चाट बेचक वापस आ रहा था तो रवि ने उसपर पीछे से वार किया जिससे दीपक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने कामिनी और रवि दोनों को जेल भेज दिया है।

एडिशनल एसपी ने ये बताया

पुलिस ने दीपक के मौत की गुत्थी सुलझा ली। बता दें कि पूरे मामले पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दीपक की पत्नी कामिनी और रवि का प्रेम संबंध था। कामिनी का प्रेम-प्रसंग जिस युवक रवि से था वह औरैया जिले का रहने वाला है और इसी प्रेम संबंध के चलते दीपक की हत्या की गई। हालांकि पूरे मामले की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

ये भी देखें : Uttarakhand Viral Video : IAS अधिकारी ने 26 जनवरी के कार्यक्रम में किया कारनामा, वीडियो वायरल !

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर