खबर

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव का मुंबई दौरा, INDIA ब्लॉक की बैठक में होंगे शामिल

by | Oct 18, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, देश, बड़ी खबर, राजनीति

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इंडिया ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रमुख अबू आसिम आजमी भी उपस्थित रहेंगे।

पिछले कुछ दिनों से गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर उठापटक चल रही है, जिसे इस मीटिंग के बाद खत्म करने की उम्मीद है। मुंबई में आयोजित इस मीटिंग में एनसीपी, शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।

17 अक्टूबर को बांद्रा के सोफिटेल होटल में हुए एमवीए (महाविकास अघाड़ी) के नेताओं की बैठक में मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से 33 सीटों पर सहमति बन गई है। बैठक में संजय राउत, नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, जितेंद्र अव्हाड, राजेश टोपे और सतेज पाटिल जैसे बड़े नेता मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, सीट बंटवारे के अंतर्गत कांग्रेस को 15, ठाकरे शिवसेना (UBT) को 18, एनसीपी को 2 और समाजवादी पार्टी को 1 सीट देने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, कुर्ला, भायखला और अणुशक्ति नगर सीटों पर अभी भी चर्चा चल रही है।

बैठक से पहले अबू आसिम आजमी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया, जिसमें (Akhilesh Yadav) उन्होंने कहा कि अगर महाविकास अघाड़ी के किसी भी पक्ष ने समाजवादी पार्टी से बात किए बिना विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, तो यह स्पष्ट करेगा कि वे सपा को अपने गठबंधन का हिस्सा नहीं मानते। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में समाजवादी पार्टी को चुनावी रणनीति के तहत अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का अधिकार होगा।

ये भी पढ़ें : Haryana News : नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद का लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

ये भी देखें : Priyanka Gandhi का Wayanad से चुनाव लड़ने पर Brij Bhushan ने दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पिछले चुनावों में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। हालांकि, चुनाव के बाद शिवसेना ने एनडीए से अलग होकर एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई, जिसमें उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर