खबर

देवरिया हत्याकांड को लेकर सीएम योगी का आक्रोश, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

by | Oct 2, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर

यूपी के देवरिया में छह लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है, जिससे घटना स्थल का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बता दें, एक ही घर से पांच लाशें निकलने से यहां के लोगों में खौफ और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक़, इस नरसंहार से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हुए इस नरसंहार से पूरा जिला थर्रा गया। जमीन का विवाद से जुड़ा ये मामला ऐसा बढ़ा कि, देखते ही देखते छह लोगों की हत्या हो गई और इन छह में से पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे है। बता दें, सोमवार की सुबह देवरिया में एक ही घर से पांच लोगों की लाश निकली थी। ये पांचो एक ही घर के सदस्य हैं और इनका मुखिया सत्यप्रकाश दुबे था, जिसका नाम सोशल मीडिया पर अब ट्रेंड कर रहा है।

भाई की जमीन को लेकर विवाद हुआ था शुरू

जानकारी के मुताबिक़, इस पूरे विवाद की शुरुआत एक हत्या से हुई थी. बताया जा रहा है कि, जमीन को लेकर हुए इस विवाद की शुरुआत पहले सत्यप्रकाश दुबे ने की थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत फतेहपुर के निवासी  सत्य प्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव के बीच उनके भाई की जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बता दें, प्रेमचंद जब सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंचा तो विवाद इतना बढ़ गया कि इन्होंने लोगों के साथ मिलकर प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी। बता दे, सत्यप्रकाश दुबे ने ईंट से मारकर प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी. जब घटना की जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई तो वो दूसरे टोले से ललकारते हुए सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुच गए. उनके पहुचते ही सभी लोग घर का दरवाजा बंद कर छुप गए थे, लेकिन आक्रोशित लोगों ने दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर घुस गए. घर में सभी की बारी-बारी से धारदार हथियार के जरिये हमला कर हत्या कर दी। बता दें, मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं।

तीन माह पहले साधु दुबे गया था गुजरात

जानकारी के अनुसार, सत्यप्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से के करीब 10 बीघा जमीन गांव के दूसरे टोले के रहने वाले ‘पूर्व जिला पंचायत सदस्य’ प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। बता दें, भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए। इसके बाद सत्यप्रकाश दुबे अपने भाई की जमीन देखने पहुंच गए और फिर यहीं से विवाद शुरू हो गया।

सीएम योगी के साथ सोशल मीडिया पर भी आक्रोश

देवरिया में हुए इस खूनी विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्शन के आदेश दिए हैं। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक परिजनों के साथ है। ADG, कमिश्नर, IG को मौके पर पहुंचकर कठोर कार्यवाही तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के लिए समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। औ कहा है कि, इस घटना के दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश देखने को मिल रहा है, लोगों ने योगी राज में हुए इस हत्याकांड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

यह भी देखें  : देवरिया हत्याकांड को लेकर सीएम योगी का आक्रोश, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर