राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi News: गुमशुदगी का आंकड़ा 8 हजार के करीब, जानिए दिल्ली का कौन सा इलाका सबसे असुरक्षित

by | Jul 24, 2025 | क्राइम, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से 23 जुलाई 2025 के बीच 7,880 से अधिक लोग लापता हो चुके हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह आंकड़ा जोनल इंटीग्रेटेड पुलिस नेटवर्क (जिपनेट) की रिपोर्ट में सामने आया है, जो दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता खड़ी करता है। इन मामलों में सबसे ज्यादा गुमशुदगी बाहरी उत्तरी जिले से दर्ज की गई है, जहां 908 केस सामने आए हैं।

जिपनेट के अनुसार, लापता होने वालों में 4,753 महिलाएं और 3,133 पुरुष शामिल हैं, जो बताता है कि यह समस्या कितनी व्यापक है।

दिल्ली का बाहरी उत्तरी जिला जिसमें बवाना, स्वरूप नगर और समयपुर बादली जैसे क्षेत्र शामिल हैं। लापता व्यक्तियों के मामलों में सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली का नंबर आता है, जहां 730 लोग गायब हुए हैं।

  • दक्षिण पश्चिम दिल्ली: 717
  • दक्षिण पूर्व दिल्ली: 689
  • बाहरी जिला: 675
  • द्वारका: 644
  • उत्तर पश्चिम: 636
  • पूर्वी दिल्ली: 577
  • रोहिणी: 452
  • मध्य जिला: 363
  • उत्तर जिला: 348
  • दक्षिण जिला: 215
  • शाहदरा: 201
  • नयी दिल्ली जिला: 85 (सबसे कम)

नयी दिल्ली जिले में सबसे कम गुमशुदगी के मामले दर्ज हुए हैं। यह इलाका तिलक मार्ग, चाणक्यपुरी और संसद मार्ग जैसे हाई-सिक्योरिटी ज़ोन को कवर करता है।

उसी अवधि में दिल्ली में कुल 1,486 अज्ञात शव भी मिले, जिनमें से अधिकतर पुरुष थे। इनमें सबसे अधिक 352 शव उत्तरी दिल्ली में मिले — विशेष रूप से कोतवाली, सिविल लाइंस और सब्जी मंडी जैसे इलाकों में।

  • मध्य जिला: 113
  • उत्तर पश्चिम: 93
  • दक्षिण पूर्व: 83
  • दक्षिण पश्चिम व उत्तर पूर्व: 73-73
  • बाहरी जिला: 65
  • पूर्व व नयी दिल्ली: 55-55
  • पश्चिम व बाहरी उत्तर: 54-54
  • रोहिणी: 44
  • शाहदरा: 42
  • द्वारका: 35
  • दक्षिण जिला: 26
  • रेलवे क्षेत्र: 23

जिपनेट (Zonal Integrated Police Network) एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसका उपयोग पुलिस और अन्य एजेंसियां लापता व्यक्तियों और अज्ञात शवों की जानकारी इकट्ठा करने और मिलान करने के लिए करती हैं। यह सिस्टम कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा एक साथ जोड़कर, जांच प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें : Fact Check: कहीं आपने भी तो नहीं मान ली ये झूठी खबर? फैक्ट चेक से सामने आया सच, समोसा-जलेबी-लड्डू पर कोई…!

ये भी देखें : UP News: एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज पर क्या बोले CM योगी?, सुनिए क्या कहा!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर