Engagement Party: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। लंबे समय से चल रही अफवाहों के बीच अब खबर सामने आई है कि दोनों ने 3 अक्टूबर को विजय देवरकोंडा के घर पर निजी समारोह में सगाई कर ली। दोनों ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी को पूरी तरह प्राइवेट रखा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।
फैंस ने दी जमकर बधाइयां
रश्मिका और विजय की जोड़ी को फैंस लंबे समय से पसंद करते आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही इंगेजमेंट की खबर वायरल हुई, फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपनी सगाई को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है और न ही मीडिया के सामने साथ आए हैं।
पहली मुलाकात और लव स्टोरी की शुरुआत
दोनों की मुलाकात साल 2017 में फिल्म गीता गोविंदम की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह रश्मिका की विजय के साथ पहली फिल्म थी और इसी फिल्म से दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। उसी दौरान रश्मिका अपने पिछले रिश्ते से बाहर आई थीं और विजय से उनका जुड़ाव बढ़ता गया। शूटिंग के दौरान दोनों की केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि दर्शक भी उन्हें असली जोड़ी मानने लगे थे।
प्रोफेशनल से पर्सनल तक पहुंचा रिश्ता
गीता गोविंदम की सफलता के बाद दोनों फिर फिल्म डियर कॉमरेड में साथ नजर आए। यह फिल्म उनकी ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग का प्रमाण बन गई। इसी दौरान दोनों की ऑफस्क्रीन नजदीकियां भी बढ़ीं। 2022 तक दोनों को एक साथ वेकेशन पर जाते हुए कई बार देखा गया, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई।
शादी को लेकर क्या है अपडेट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि दोनों ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों का कहना है कि दोनों फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और शादी की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।
साउथ इंडस्ट्री का पावर कपल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को साउथ फिल्म इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। पुष्पा और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्मों से दोनों ने अपार लोकप्रियता हासिल की। आज ये दोनों सितारे न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं।
ये भी देखें: Dr. Udit Raj: उदित राज ने आरएसएस को लेकर कही ये बड़ी बात