उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर BMW कार सवार बदमाशों ने मैकेनिक से Audi कार लूट ली। मैकेनिक के साथ उसके दो और सहायक भी सवार थे। कार में 18 हजार रूपये और मोबाइल भी थे जिसे लेकर बदमाश भाग गए। Audi कार वर्कशॉप पर सर्विस के लिए आई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।मैकेनिक के साथ उसके दो सहायक भी सवार थे। कार में 18 हजार रूपये और मोबाइल भी थे। ऑडी कार वर्कशॉप पर सर्विस के लिए आई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
कार के पार्ट खरीदने जा रहे थे दिल्ली
मोहम्मद नूरेन की नीति खंड में कार की वर्कशाप है। उनके यहां ऑडी कार सर्विस के लिए आई थी। कार के पार्ट खरीदने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ में उसके दो और सहायक आमिर और इस्लाम भी सवार थे।
बता दें कि उन्होनें जैसे ही अभयखंड से नेशनल हाईवे के चढ़ाव पर पहुंचे, तभी एक लाल BMW कार ने उनकी कार रोक ली। कार में से चार लोग उतरे और सभी के हाथों में लाठी डंडे थे।
मौके पर कार लूटकर भाग गई
उनमें से एक ने ड्राइविंग सीट पर आकर कहा, मेरा नाम बिलाल अहमद है और वह कार का मालिक है। इसके बाद बदमाशों ने तीनों को कार से निकालकर पीटा और फिर कार लूटकर मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि कार में 18 हजार रुपए और मोबाइल भी था।
उन्होंने कार मालिक को जानकारी दी। जांच में यह सामने आया है कि आरोपित वर्कशॉप से ही उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज की।
सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम कोतवाली स्वतंत्र कुमार सिंह का यह कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है।


