राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : यूपी में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने किया एनकाउंटर, तीन आरोपी घायल

by | Oct 1, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : पुलिस ने मंगलवार सुबह सुल्तानपुर जिले में एक और एनकाउंटर को अंजाम दिया। इस एनकाउंटर में तीन आरोपियों सलमान, सरवर और जावेद के पैर में गोली लगी, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों आरोपी गोसाईगंज थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को एक युवती की हत्या और उसके शव को झाड़ियों में फेंकने के मामले में वांछित थे।

20 सितंबर को वैदहा गांव के पास शारदा सहायक नहर के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव मिला था। शव के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि युवती कादीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके परिवार ने जून महीने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार, सलमान ने युवती को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों शहंशाह, सरवर, और जावेद के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। 20 सितंबर को इन लोगों ने मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

युवती (UP News) की शिनाख्त के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पहले आरोपी शहंशाह को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि सलमान, सरवर, और जावेद फरार थे। पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों आरोपी अखंड नगर थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों के पैर में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढ़ें : Govinda : फिल्म एक्टर गोविंदा के पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते वक्त हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

ये भी देखें : Randeep Surjewala on BJP : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर