खबर

SC की महिला वकील की मिली लाश, नोएडा पुलिस ने पति को घर से दबोचा

by | Sep 11, 2023 | अपना यूपी, क्राइम, बड़ी खबर

पुलिस ने सूचना पाते ही छानबीन करना शुरु कर दी। पुलिस आरोपी पति को खोज रही थी लेकिन लह हाथ नहीं आ रहा था।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 30 से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा की खून से लथपथ लाश महिला के ही बंगले में मिली थी। महिला की हत्या का शक उसके पति पर जताया जा रहा है। बता दें कि मृत्क महिला सुप्रीम कोर्ट की वकील थी। इस मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मृत्क महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हैरान करने वाली बात यह है कि महिला वकील के पति को पुलिस में उसके ही बंगले से गिरफ्तार किया है। महिला का आरोपी पति बंगले के भीतर स्टोर रुम में ही छिपा हुआ था। आरोपी पति को पुलिस ने रात के 3 बजे हिरासत में ले लिया है।

 

आरोपी पति 24 घंटे से स्टोर रुम में छिपा हुआ था

 

वकील रेनू सिन्हा की नोएडा के सेक्टर-30 में कोठी है। रविवार को मृत्क महिला रेनू का शव उनकी कोठी के भीतर से ही बरामद किया गया था। आपको बता दें कि रेनू की बहन जब उनसे मिलने के लिए रेनू के घर पहंची तो वहां रेनू का शव मिला।

जिसके बाद पुलिस को सुचना मिलने पर, पुलिस इस मामले की जांच पडताल में जुट गई है। पुलिस को महिला के पति पर शक जता रही थी।

 

महिला के पति का पुलिस ने किया भंडाफोड़

 

पुलिस ने सुचन पाते ही छानबीन करना शुरु कर दी। पुलिस आरोपी पति को खोज रही थी लेकिन लह हाथ नहीं आ रहा था। आरोपी का तलाश में कई टीमें जुटी हुई थी। पुलिस को पता नहीं थी की वही जिस आरोपी की शोज कर रहे है मृत्क रेनू के घर में ही छिपा हुआ है।

आरोपी हत्या को अंजाम दोने के बाद कोठी के स्टोर रूम में ही छिप गया था। 24 घंटे से आरोपी स्टोर रूम में ही छिपा रहा। आरोपी को देर रात 3 बजे स्टोर रूम से बाहर निकाला है।

 

 

.

 

 

 

 

 

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर