उत्तर प्रदेश लखनऊ (Lucknow) से एक फर्जीवाड़े की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि लखनऊ से गिरफ्तार आरोपी खुद को कस्टम अधिकारी बताकर लोगों से रकम हड़पता था। कई लोगों को उसने अब तक अपना शिकार बनाया है और उनसे रुपए ऐंठे है। वहीं उसने निरंजन सिंह शख्स को भी अपना शिकार बना कर उससे 30.50 लाख रुपए ठगे है। घटना के बाद पीड़ित ने गाजीपुर थाने में अपना शिकायत दर्ज करवाया।
खुद को CBI अधिकारी बताकर करता ठगी
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में साइबर टीम को इसपर बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर टीम ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शातिर ठग ने करीब 30.50 लाख रुपए की साइबर ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी खुद को कस्टम अधिकारी बताता था। उसने निरंजन सिंह से कंबोडिया से आए पार्सल में गड़बड़ी बताकर 30.50 लाख रुपए ऐंठे थे। बता दें कि आरोपी का नाम राजीव भसीन बताया जा रहा है।जिसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात सहित और अन्य प्रदेश के लोगों से भी रुपए ऐंठ चुका है। फिलहाल अभी फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी राजीव भसीन लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


