राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा गोह मचा हड़कप, लोगों में दहशत वन विभाग की टीम ने दबोचा

by | May 27, 2024 | आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, लखनऊ

Lucknow : लखनऊ के विभतिखंड के एक अपार्टमेंट में अचानक गोह के दिखाई देने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि ये गोह मल्हौर पुलिस चौकी के पास बने यश हाइट्स टावर के सेकेंडफ्लोर से थर्ड फ्लोर पर पंहुच गया। यहां एक अपार्टमेंट के पास अचानक मगरमच्छ सा दिखने वाला जानवर दिखाई दिया। इससे यहां रहने वाले लोगो में हड़कम मंच गया। किसी को समझ नही आया की आखिर ये जानवर क्या है और यहां कैसा आ गया?

लखनऊ के विभतिखंड के एक अपार्टमेंट में अचानक गोह के दिखाई देने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अचानक इलाके में गोह दिखने से आसपास के लोग बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक टीम भेजी है। वन विभाग की टीम ने गोह को दबोचा, किसी को  कोई नुकसान नहीं हुआ।

यें भी पढ़ें : Lok Sabha Election: CM योगी बोले- विपक्षी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर 

वन विभाग की टीम ने अपने सुझ- बुझ से उसे पकड़ लिया है। जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। लखनऊ के विभतिखण्ड के विकल्प खंड-3 मल्हौर पुलिस चौकी अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर में एक गोह जैसा जीव के मिलने हड़कंप मच गया। आश्चर्य की बात यह रही कि वह जीव नीचे से रेंगकर ऊपर पहुंच गया। उसे देखते ही उस फ्लोर के लोगों में दहशत फैल गयी। आनन-फानन पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जू निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि यह मगरमच्छ नहीं गोह है, जो आमतौर पर हमलावर नहीं होती है। डीएफओ की टीम मौके पर है। किसी प्रकार का नुकसान होने की खबर नहीं है। डीएफओ सितांशु पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। उसे पकड़ लिया गया है।

यें भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : Congress के गढ़ में Amit Shah और Yogi मिलकर दहाड़ेंगे, करेंगे चुनाव प्रचार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर