Aligarh News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दारोगा ने न्यायालय में चोरी के आरोपियों से जुड़ी बातों को सुनकर इतनी नाराजगी जताई कि वह रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। संयोग से, ट्रेन आने से पहले स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और दारोगा को समझाकर ट्रैक से हटा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी में तैनात उप निरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि वह हाल ही में पांच बाइक चोरों को लेकर रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में गए थे। उनके मुताबिक (Aligarh News) पकड़े गए चोरों के पास से सात बाइकें भी बरामद की गई थीं। जब उन्होंने रिमांड के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज पेश किए, तो कोर्ट ने उन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह फर्जी आरोपियों को लेकर आए हैं।
ये भी पढ़ें : CM Yogi : गाजियाबाद में उप चुनाव से पहले सीएम योगी का दौरा, 757 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
ये भी देखें : Arvind Kejriwal on Resgination : ‘दो दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’ | News |
सचिन कुमार ने बताया कि कोर्ट में उन्हें 10 बजे तक रोका गया और काफी फटकार भी सुननी पड़ी। कोर्ट में उनके प्रति की गई टिप्पणियों से वह आहत हुए और आत्महत्या की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर जा बैठे। जब स्थानीय थाने की पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, तो पुलिसकर्मी तुरंत ट्रैक पर पहुंचे और दारोगा को समझाकर वहां से वापस ले आए।


