राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Amroha : युवक ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद की आत्महत्या, दो बच्चों को अनाथ छोड़ गए

by | Jan 11, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Amroha : उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर खुद की जान ले ली। देर रात अचानक गोलियों की आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। मौके पर पहुंचकर देखा तो दंपति खून से लथपथ जमीन पर बेजान पड़े थे। अतिरिक्त सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। यह घटना धनौरा थाना क्षेत्र के हालपुर गांव में घटी। 28 वर्षीय विनय शर्मा पिछले कुछ समय से आर्थिक संघर्ष से जूझ रहे थे जिससे परिवार में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।

विनय मानसिक रूप से भी परेशान चल रहे थे। इन्हीं कारणों के चलते बुधवार की रात उसने अपनी 24 वर्षीय पत्नी आंचल को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दो बार हुई गोलियों की आवाज से घर में मौजूद अन्य परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घबराए हुए कमरे में पहुंचे तो चारों तरफ खून से लथपथ दोनों बेजान पड़े थे। सूचना मिलने पर धनोरा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। दम्पति की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

ये भी देखें : Ayodhya Ram Mandir: न सोनिया, न अधीर , न खरगे…प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होगी कांग्रेस | Sonia

जानकारी के मुताबिक विनय और उनकी पत्नी की मौत के बाद उनके दोनों बच्चों से माता-पिता का साया छिन गया है। मृतक की चार साल की बेटी का नाम रितिका और डेढ़ साल के बेटे का नाम सूर्यांश है। विनय के दो छोटे भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि विनय कुशल एवं शिक्षित था। तीन साल पहले तक वह दिल्ली में कोचिंग सेंटर भी चलाता था। हालाँकि COVID-19 महामारी के बाद उनकी स्थिति खराब हो गई। लॉकडाउन के दौरान वह कोचिंग सेंटर बंद कर घर लौट आया। बेरोजगारी की मार झेल रहे विनय को यहां आय का कोई अन्य साधन नहीं मिला और वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गए।

ये भी पढ़ें : UP Weather : कड़ाके की ठंड से जूझ रहा यूपी, शुष्क मौसम और छाया कोहरा, जानिए IMD ने क्या दिए संकेत

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर