राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya : भगवान राम पर 18 झांकियां, लाखों दीपक, ऐसे बनाएगा अयोध्या का दीपोत्सव वर्ल्ड रिकॉर्ड

by | Oct 19, 2024 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya : अयोध्या में योगी सरकार द्वारा पिछले सात वर्षों से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसने गिनीज बुक में रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। इस वर्ष के दीपोत्सव को हर बार की तुलना में और भी भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या जिला प्रशासन दिन-रात इस उत्सव को यादगार बनाने में जुटा है।

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि दीपोत्सव के लिए हर कार्यक्रम को अनूठा बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। अयोध्या को विभिन्न प्रकार की लाइटिंग से सजाया जाएगा, और इस बार प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र से जुड़े 18 प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इनमें 11 झांकियां सूचना विभाग और 7 पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें : UP News : औरैया में पत्नी की मौत के 3 घंटे बाद कांस्टेबल ने की आत्महत्या, वजह जान कर आप रह जाएंगे हैरान

ये भी देखें : शराबबंदी की पॉलिसी को Pappu Yadav का बयान कहा, ‘अवैध शराब बनाने वाले को होगी उम्रकैद’

आठवें दीपोत्सव में श्रीराम की शिक्षा, सीता-राम विवाह, राम-वन गमन, भरत मिलाप, शबरी प्रसंग, अशोक वाटिका, हनुमान का लंका गमन, लक्ष्मण का मूर्छित होना, रावण वध, राम का पुनः अयोध्या आगमन और दीपोत्सव पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। इन झांकियों को ट्रकों पर सजाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साकेत महाविद्यालय में रामायण कालीन प्रसंग मंचन के लिए 18 झांकियां सजाई जा रही हैं (Ayodhya), जिनमें 11 झांकियां सूचना विभाग और 7 पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की जाएंगी। पर्यटन विभाग की झांकियां तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्यायों- बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, सुन्दर काण्ड, किष्किंधा काण्ड, लंका काण्ड और उत्तर काण्ड पर आधारित होंगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर