Bahraich : बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधियों (Bahraich) के साथ-साथ डीएम और एसपी भी उपस्थित रहे।
मंत्री ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके सभी बयान तथ्यहीन हैं। उन्होंने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में कानून का नामोनिशान नहीं था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है।
ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
शाही ने आगे कहा कि अखिलेश सरकार में मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को सीएम आवास में सम्मानित किया जाता था, जबकि अब अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से जनता ने उन्हें 2017 और 2022 में रिजेक्ट किया और अब 2027 में भी ऐसा ही होने की संभावना है।


