राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Budaun Double Murder : बदायूं कांड पर बोलीं बसपा प्रमुख मायावती, बदायूं में दो भाइयों की निर्मम की गयी हत्या की घटना…

by | Mar 21, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Budaun Double Murder : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बदायूं में घर में घुसकर दो नाबालिगों की नृशंस हत्या की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। बसपा प्रमुख ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा कि बदायूं में दो भाइयों की निर्मम हत्या की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है ताकि कानून का माहौल कायम रहे और चुनाव के दौरान व्यवस्था बाधित ना हो। पुलिस के मुताबिक नाई की दुकान चलाने वाला साजिद मंगलवार को एक घर में घुसा और तीन नाबालिग भाइयों आयुष (12), अहान उर्फ हनी (8) और युवराज (10) पर चाकू से हमला कर दिया। आयुष और अहान की मौत हो (Budaun Double Murder) गई जबकि युवराज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी देखें : Badaun Child murder Case : तंत्र-मंत्र के कारण हुआ बदायूं हत्याकांड ?

मृतक के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर दर्ज प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी साजिद अपने भाई जावेद के साथ मंगलवार शाम करीब सात बजे हमारे घर आया। साजिद ने मेरी पत्नी संगीता से अपनी पत्नी की डिलीवरी के लिए पांच हजार रुपये मांगे। जब मेरी पत्नी पैसे लेने के लिए अंदर गई तो साजिद घर की छत पर चला गया। जावेद भी छत पर पहुंच गया और मेरे दोनों बेटों को वहां बुला लिया। दोनों ने मेरे बेटों पर तेज चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस महानिरीक्षक (बरेली रेंज) डॉ. राकेश सिंह ने बताया था कि हत्या के कुछ घंटे बाद झड़प में आरोपी साजिद (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दूसरे आरोपी जावेद ने गुरुवार को बरेली में सरेंडर कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जावेद और साजिद दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi : कांग्रेस की निकली आह, बैंक अकाउंट हुए फ्रीज़, बोले – हम नहीं कर पा रहे प्रचार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर