राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bulandshahr : कक्षा नौवीं के छात्र ने की आत्महत्या, प्रिंसिपल पर लगा प्रताड़ना का आरोप

by | Jan 8, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, रामपुर

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां नौवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल प्रशासन से तंग आकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। वहीं पुलिस ने प्रिंसिपल समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मेरठ के समसतपुर गांव के रहने वाले ईश्वर शर्मा ने अपने 15 साल के बेटे गगन शर्मा का करीब चार साल पहले श्री रुक्मणि बाल भारती वैदिक वैदिक कॉलेज में दाखिला कराया था जहां वह फिलहाल नौवीं कक्षा में पढ़ रहा था।

रविवार सुबह गगन कॉलेज परिसर से बाहर चला गया था और उसका शव पास के जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीईओ अनूपशहर पूर्णिमा सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की और परिजनों से भी जानकारी जुटाई। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सुबह गगन के पास एक मोबाइल फोन था और फोन के संबंध में उसके रिश्तेदारों से शिकायत की गई थी। इसके बाद वह बिना किसी को बताए कॉलेज परिसर से निकल गया था।

ये भी देखें : Mewaram Jain Video: Barmer के पूर्व Congress MLA मेवाराम जैन का Dirty Video Viral, महिला भी आई नजर

थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक छात्र के पिता ईश्वर दत्त शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुरुकुल के प्रिंसिपल तुलसी राम और आचार्य कमल शर्मा ने उनके बेटे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इस व्यवहार से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। अहरा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने प्रिंसिपल और आचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Karanpur Assembly Results: बीजेपी को बड़ा झटका, 10 दिन पहले ही बनाया था सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री, कांग्रेस ने पलटा तख्त

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर