राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Chitrakoot : पति को छोड़ लिव इन पार्टनर संग रह रही थी महिला, ऐसे हुआ महिला का दर्दनाक मर्डर

by | Aug 23, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Chitrakoot : चित्रकूट में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती की हत्या हो गई है। यह घटना एक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले कपल की है, जहां युवती अपने पहले पति को छोड़कर युवक के साथ रह रही थी। आरोपी युवक ने नशे की हालत में युवती की हत्या कर दी, इसका कारण यह था कि युवती ने उसके लिए अच्छा खाना नहीं पकाया।

यह दिल दहला देने वाली वारदात चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के विद्यानगर में हुई। मृतक युवती की पहचान सपना के रूप में की गई है, और आरोपी युवक का नाम विजय है। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर एक कमरा किराए पर लिया था, जबकि दोनों पहले से शादीशुदा थे और अपने-अपने जीवनसाथियों को छोड़कर लिव-इन में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें : Barabanki News : खस्ताहाल स्कूल बिल्डिंग के भेंट चढ़े बच्चे… दर्जनों घायल, जानिए पूरा मामला

पुलिस (Chitrakoot) के अनुसार विजय ने सपना की हत्या इसलिए की क्योंकि उसने उसे शराब पीने के बाद अच्छा खाना नहीं बनाया। वारदात रात करीब 12 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि विजय ने सपना को मार डाला है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया। सपना का पहले से एक पति था, लेकिन उसने उसे छोड़कर विजय के साथ रहना शुरू कर दिया था।

विजय की पत्नी और दो बच्चे भी पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहते हैं। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सपना और विजय एक डेढ़ वर्ष से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शराब के नशे में खाना बनाने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद विजय ने फावड़े की बेंत से सपना की हत्या कर दी।

ये भी देखें : UP News : यूपी पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ , 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने किया आवेदन | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर