राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Chitrakoot : छात्र ने लगाए जय श्री राम के नारे तो स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने से रोका, पुलिस आई तो छात्र ने दी परीक्षा

by | Jan 16, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, देश

Chitrakoot : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के संत थॉमस स्कूल में एक विवादित घटना सामने आई है, जिसमें दसवीं कक्षा के छात्र हर्ष पांडे को ‘जय श्री राम’ बोलने के बाद परीक्षा में बैठने से रोके जाने का आरोप है। हर्ष के पिता ने दावा किया है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उनके बेटे को नारे लगाने के कारण परीक्षा हॉल में जाने से मना कर दिया। हालांकि, 112 पर पुलिस को फोन करने के बाद छात्र को परीक्षा में शामिल होने दिया गया।

हर्ष के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा देने से रोका। दूसरी ओर, स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि छात्र को 3 घंटे तक परीक्षा में बैठने दिया गया और उसके पिता को विद्यालय बुलवाया गया था। प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि अब तक छात्र के पिता ने स्कूल से संपर्क नहीं किया है।

ये भी पढ़ें : Noida School Closed : सर्दी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, नोएडा में कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन तक रहेंगे बंद

ये भी देखें : Chirag Paswan का Rahul Gandhi पर कटाक्ष, “वो कई बार क्या बातें बोल जाते हैं वो समझ के परे होता है”

यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज यादव ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि भगवान का नाम सबके लिए है और यदि ‘जय श्री राम’ कहने पर छात्र को परीक्षा से रोका गया, तो यह निंदनीय है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना के विरोध में विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। उन्होंने मांग की कि स्कूल प्रशासन अपनी गलती माने और सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। घटना से समाज के विभिन्न वर्गों में आक्रोश है, और लोग मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस पर कोई ठोस बयान नहीं आया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर