राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi News : कल्याण सिंह की पुणयतिथि के अवसर सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

by | Aug 21, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

CM Yogi News : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला किया, आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग ‘बाबू जी’ को श्रद्धांजलि नहीं दे रहे थे, वे अपराधियों के मरने पर फातिहा पढ़ने चले जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कल्याण सिंह के जीवन में जन्म से ही संघर्ष की भावना थी। उन्होंने किसान, शिक्षक, स्वयंसेवक से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया। वे विधायक, सांसद और मंत्री भी रहे और आपातकाल के दौरान जेल भी गए। योगी आदित्यनाथ ने बताया (CM Yogi News) कि कल्याण सिंह ने हिंदू समाज को विभाजन से बचाने का दृढ़ संकल्प लिया था।

ये भी पढ़ें : Bihar News : भारत बंद का दिखा असर, जगह-जगह पर सड़कें जाम, ट्रेनों की रफ़्तार पर भी लगाम

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

उन्होंने जातिवाद का जहर फैलाने वालों को भारत को कमजोर करने और सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग हमें बांटने के साथ-साथ तुष्टीकरण की आड़ में उत्तर प्रदेश को दंगों में झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का व्यक्तित्व संघर्ष, चुनौती, त्याग और समर्पण का प्रतीक था। उनके अपार जन समर्थन और विश्वास ने उन्हें किसी भी कठिनाई से झुकने से रोका।

उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी भी विचलित नहीं हुए और अंततः उनके प्रयास सफल रहे। योगी ने बताया कि आज हम उनकी पुण्यतिथि को हिंदू गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं। उनका जीवन राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित था और उन्होंने जातिवाद को कभी बढ़ावा नहीं दिया। उनके लिए राजनीति कभी भी सौदेबाजी या स्वार्थपूर्ति का माध्यम नहीं रही।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर