Elvish Case : मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव विवादों (Elvish Case) में घिर गए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल एक रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था। नोएडा पुलिस ने एल्विश और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था और 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। खुद एल्विश से भी पुलिस ने पूछताछ की। जांच के लिए नमूने जयपुर एफएसएल को भेजे गए और रिपोर्ट में सांप के जहर की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इस जांच रिपोर्ट के आने के बाद एल्विश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गौरतलब है कि एफएसएल रिपोर्ट में कोबरा करैत सांप के जहर की पुष्टि हुई थी। यह जहर नोएडा की रेव पार्टियों और क्लबों में सप्लाई किया जाता था। शिकायत मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने सांप के जहर के सैंपल जांच के लिए जयपुर एफएसएल को भेजे थे। अब जयपुर एफएसएल की इस जांच रिपोर्ट के आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें : Sonia Gandhi : जानिए रायबरेली की जनता को सोनिया गांधी ने पत्र में क्या लिखा
पिछले साल नवंबर में एल्विश यादव पर नोएडा में रेव पार्टी आयोजित करने के आरोप लगे थे। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जो एल्विश के करीबी बताए जा रहे हैं। आरोप था कि गिरफ्तार किए गए लोग नोएडा में रेव पार्टियां आयोजित करते थे जहां वे प्रतिबंधित सांप का जहर और विदेशी लड़कियां सप्लाई करते थे। बता दें कि इस पूरे मामले का खुलासा बीजेपी सांसद मेनका गांधी के एनजीओ ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ से जुड़े लोगों ने एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए किया था।
बताया जा रहा है कि संस्था से जुड़े लोगों ने सबसे पहले एल्विश यादव से ग्राहक बनकर संपर्क किया। इसके बाद एल्विश यादव ने अपने साथी का नंबर मुहैया कराया जिसके बाद संगठन से जुड़े लोगों ने सेक्टर 49 थाने को सूचना दी। पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि इन 5 लोगों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने 9 सांप भी जब्त किए थे, जिन्हें वन विभाग को सौंप दिया गया था।


