राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Gorakhpur News : यूपी टी-20 के गोरखपुर लायंस को बेहतर खिलाड़ियों की तलाश, विषेश जानकारी के लिए इस नंबर पर करें कॉल

by | Jul 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, खेल, गोरखपुर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Gorakhpur News : यूपी टी-20 के अंतर्गत प्रतिभाग करने वाली गोरखपुर लायंस ने बेहतर खिलाडियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद गोरखपुर स्थित सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज, आंबेडकर चौक के पास, जिला गोरखपुर में चयन शिविर का आयोजन करने जा रही है।

ये भी देखें : Budget 2024 : अबकी बार जिनके समर्थन से सरकार, उनके लिए खुले भंडार | Breaking News | Budget Update |

इस चयन शिविर का आयोजन आगामी दिनांक 04 अगस्त 2024 को प्रातः 08 बजे किया जायेगा। गाजीपुर मंडल के अतर्गत आनेवाले सभी पांच जनपदों जिसमें से गाजीपुर, मऊ, बलिया, आज़मगढ़ एवं देवरिया के पंजीकृत खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है। इस चयन शिविर में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं जिन्होंने इस वर्ष ट्रायल हेतु ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण कराया है।

ये भी पढ़ें : बजट 2024 में रोजगार देने के मामले पर पी चिदंबरम ने उठाया सवाल, कहा- सरकार एक साल में दो करोड़…

प्रतिभाग करने वाले सभी इच्छुक खिलाड़ी रंगीन कपड़ों में अपने-अपने किट के साथ नियत तिथि 04 अगस्त को प्रातः 08 बजे तक गोरखपुर (Gorakhpur) में आंबेडकर चौक के पास स्थित सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में अपने मूल आधार कार्ड, ऑनलाइन पंजीकरण स्लिप एवं रंगीन किट के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने इस खबर की पुष्टि करते हुए गाजीपुर मंडल के समस्त पजीकृत खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मंच पर आने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने प्रतिभाग करनेवाले सभी इच्छुक खिलाडियों से अपील किया सभी खिलाड़ी अनुशासन में रहते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करें।

विषेश जानकारी के लिए इस नंबर पर करें कॉल

असुविधा की स्थिति में खिलाड़ी गोरखपुर मंडल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शफ़ीक़ सिद्दीकी से मोबाइल नंबर 9415362954 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को गोरखपुर लायंस टीम में शामिल हो यू.पी. टी-20 में खेलने का अवसर मिलेगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर