राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में चल रहे अवैध माफियाओं के काले खेल का भंडाफोड़, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

by | Feb 3, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में भूमाफियाओं के एक बड़े खेल का पर्दाफाश न्यूज 1 इंडिया ने किया है। ये खेल है करीब 7 सौ बीघे ज़मीन पर काटी जा रही अवैध कालोनियों से जुड़ा हुआ जहां प्रशासन की नाक के नीचे भूमाफिया लगातार प्लाटिंग कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि बीजेपी विधायक तेजपाल नागर की आपत्ति और प्राधिकरण को लिखी गई शिकायती चिट्ठी के बावजूद ना तो भूमाफियाओं की सेहत पर असर है ना ही प्राधिकरण की सेहत पर। न्यूज 1 इंडिया ने जमीनी हकीकत की पड़ताल की तो मासूम लोगों को गुमराह करने का ऐसा सिंडिकेट सामने आया जो हैरान करने वाला है। दरअसल ये पूरा मामला ग्राम छपरौला माजरा खेड़ा धरमपुर का है जहां प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीन है।

इन जमीनों का खसरा नंबर है 420, 418, 388, 386, 380, 385, 365, 367, 368, 381, 383, 185, 184, 177 और 171 है कुल जमीन करीब 400 बीघा बताई जा रही है। जहां सहारा सिटी के नाम से धड़ल्ले से अवैध कालोनी काटी जा रही है। इतना ही नहीं आशियाने की चाहत रखने वाले लोगों को मनमाने दामों में जमीने बेची भी जा रही है। खेल यहीं तक नहीं है। सहारा सिटी के अलावा समतल एंक्लेव के नाम से एक और कालोनी काटी जा रही है जिसका एरिया 336 बीघे का है। जिन जमीनों पर ये कालोनियां काटी जा रही है उनके खसरा नंबर है 1215, 1210, 1217, 1216, 1219, 1220, 1221, 1223, 1233 और 1235 है।

ये भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में भू माफियाओं पर न्यूज 1 इंडिया का बड़ा खुलासा, अवैध प्लॉटिंग का हुआ पर्दाफाश

वैसे ऐसा नहीं है कि ये पूरा अवैध खेल का संज्ञान प्राधिकरण को नहीं है दादरी के बीजेपी विधायक तेजपाल नागर बीते 19 सितम्बर को ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी को पत्र लिखकर शिकायत कर चुके हैं। पत्र के जरिए विधायक ने बताया था कि बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला गांव में दो बड़ी अवैध कालोनियों को काटा जा रहा है बावजूद इसके अभी भी निर्माण जारी है। न्यूज 1 इंडिया की स्पेशल टीम ने ग्राहक बनकर कॉलोनी में मौजूद ब्रोकर्स से बात की जिसमें ब्लैक मनी, भूमाफिया और प्राधिकरण के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के ऐसे सिंडिकेट का खुलासा हुआ जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पूरे खेल को हमारी टीम ने दोबारा प्राधिकरण के संज्ञान में डालने की कोशिश की। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग के मुताबिक अवैध कालोनियों की 25 हज़ार वर्गमीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है और आगे भी कार्रवाई होगी।

ये भी देखें : Bihar Political Crisis : NDA में आते ही CM नीतीश को याद आया जंगलराज, तेजस्वी यादव को कह दिया बच्चा !

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर