राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hathras : बाबा के काफिले को निकालने के लिए रोके गए थे अनुयायी, जिसके कारण 130 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान

by | Jul 2, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Hathras : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के मुगलगढ़ के एक मैदान में साकार हरि बाबा का एक दिवसीय आध्यात्मिक समागम चल रहा था। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बाबा का प्रवचन सुन रहे थे। करीब दो बजे समागम समाप्त हुआ और बाबा के अनुयायी सड़क की ओर जाने लगे। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों ने करीब 50 हजार अनुयायियों को वहीं रोक लिया और उसके बाद साकार हरि बाबा के दल को वहां से दूर ले गए।

बाबा के दल के जाने तक अनुयायी गर्मी और भीड़भाड़ में वहीं डटे रहे। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने अनुयायियों को वहां से जाने का निर्देश दिया, गर्मी, भीड़भाड़ और जल्दबाजी के कारण भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गर्मी, भीड़भाड़ और अफरातफरी में दम घुटने से कुछ अनुयायी बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि अब तक इस घटना में 120 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी देखें : Chandra Shekhar Azad Speech: Nagina MP ने कांवड़ यात्रा और नमाज की तुलना क्यों की? Viral Video |

मृतकों में महिलाएं अधिक हैं और जानकारी के अनुसार बच्चे भी प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से सिकंदराराऊ सीएचसी और एटा के अस्पतालों में पहुंचाया गया। सिकंदराराऊ में हुए हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। आपातकालीन सेवाओं से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक स्टाफ को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले भर से विभिन्न स्थानों से एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गई हैं।

ये भी पढ़ें : Parliament Session 2024: अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में बीजेपी पर साधा निशाना, कहा – ‘आवाम ने तोड़ दिया हुकूमत का गुरूर..

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर