राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

IIT Baba : खूब रोए महाकुंभ से मशहूर हुए आईआईटी बाबा, जानिए क्या थी फफक-फफक कर रोने की वजह

by | Jan 26, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, प्रयागराज

IIT Baba : प्रयागराज में चल रहे भव्य महाकुंभ मेले में आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फफक-फफक कर रोते नजर आए। इस वीडियो में अभय कहते हैं कि उन्हें ‘आईआईटी बाबा’ का टैग पसंद नहीं है और वह इस पहचान से बचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पॉपुलैरिटी नहीं चाहिए और वह अपनी पुरानी स्थिति में लौटना चाहते हैं, जब लोग उन्हें नहीं जानते थे।

अभय सिंह ने बताया कि जिस मोह-माया को छोड़ने के लिए वह साधु बने थे, उसी का एक हिस्सा ‘आईआईटी’ उनके नाम के साथ जुड़ गया है, जिससे उन्हें असहजता महसूस होती है। उन्होंने कहा कि फेमस होने से पहले वह प्रयागराज में अपने दोस्त के साथ कहीं भी बैठकर बातचीत कर सकते थे, लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल हो गया है। अभय ने कहा कि उन्हें आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब लोग उनके मकसद पर सवाल उठाते हैं, तो उन्हें तकलीफ होती है। उनका कहना है कि वह बस अपनी जिंदगी को सादगी से जीना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को दी बधाई, लिखा- ‘हमारा संविधान, हमारी शक्ति’

ये भी देखें : Arvind Kejriwal पर Amit Shah का कटाक्ष, “भोले से चेहरे के साथ केजरीवाल जनता के सामने आ जाते हैं”

वीडियो में अपनी बहन और दोस्तों का जिक्र करते हुए अभय सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी बहन प्रेग्नेंसी के दौरान कई कठिनाइयों से गुजरी थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने पिता के व्यवहार और अपनी मां के संघर्षों को लेकर भी अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि जब लोग उन्हें नहीं जानते थे, तब भी वह ऐसे ही रोते थे और अब यह पहचान उन्हें और भी परेशान कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर