राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

IPS Transfers : यूपी में हुआ कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिए आपके जिले में कौन-कौन बदले

by | Jan 9, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

IPS Transfers : योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने मंगलवार को कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfers) कर दिया। इसमें आगरा के पुलिस आयुक्त और गोरखपुर रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शामिल हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में 2004 और 2010 के बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। आगरा के पुलिस आयुक्त (सीपी) प्रीतिंदर सिंह को लखनऊ में डीजीपी पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

2005 बैच के अधिकारी रवींद्र गौड़ को आगरा का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रयागराज में 2004 बैच के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेंज चंद्रप्रकाश द्विवेदी को हटाकर लखनऊ में आईजी इंटेलिजेंस के पद पर नियुक्त किया गया है। 2004 बैच के आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। 2005 बैच के अधिकारी प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज में आईजी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन में बढ़ा तनाव, सपा सहयोगी ने दी सलाह, क्या अखिलेश यादव और गठबंधन का साथ होगा खत्म ?

2005 बैच के अधिकारी रवींद्र गौड़ जो गोरखपुर में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रेंज थे। उनको आगरा का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 2008 बैच के नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरेश ए कुलकर्णी को गोरखपुर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिवहरि मीना को नोएडा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

ये भी देखें : RJD विधायक Ajay Yadav का विवादित बयान, कहा- ‘Ayodhya में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी BJP’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर