राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Jharkhand News : सीता सोरेन बीजेपी में हुईं शामिल, जानिए कौन हैं ये जामा से विधायक

by | Mar 19, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Jharkhand News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख शिबू सोरेन की बहु सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गई हैं। झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उनका स्वागत किया और सदस्यता दिलाई। सीता सोरेन ने कुछ घंटे पहले ही झामुमो छोड़ने की घोषणा की थी।

इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। सीता दुर्गा सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी हैं। विनोद तावड़े ने कहा कि झारखंड (Jharkhand News) की एक नेता और बहन सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हुई हैं। उनके शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई है। लोकसभा चुनाव के बाद इसका अलग असर होगा।

ये भी देखें : Gujarat University : गुजरात में नमाज को लेकर हुआ बवाल, ओवैसी ने किस पर लगाया आरोप ?

हम झारखंड में ताकतवर हो रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। वह आदिवासी कार्यक्रम में अहम भूमिक अदा करेंगी। जनजातीय कार्यक्रमों में अपनी पूरी ताकत लगाएं। लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि झामुमो में रहते हुए भी सीता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने दिल्ली तक आवाज उठाई। आदिवासी बहनें संघर्ष का प्रतीक हैं।

ये भी पढ़ें : Maharajganj News : सामूहिक विवाह में भाई-बहन की शादी करने पर योगी सरकार सख्त

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर