राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Kannauj : जानिए दबिश के दौरान पुलिस पर किसने की फायरिंग जिसमें चली गई सिपाही सचिन राठी की जान

by | Dec 26, 2023 | अपना यूपी, अलीगढ़, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, गौतमबुद्धनगर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, फिरोजाबाद, बड़ी खबर, बिजनौर, मथुरा, मुख्य खबरें, मुजफ्फरनगर, राजनीति, रामपुर

Kannauj : उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों की फायरिंग में एक सिपाही की जान चली गयी। यह घटना तब हुई जब पुलिस की एक टीम कन्नौज में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी। आरोप है कि उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे सिपाही सचिन राठी को गोली लग गयी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पर की फायरिंग

वे भागने की कोशिश कर रहे थे और पीछा करने के दौरान अशोक यादव के पैर में गोली लग गई। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनी धीरपुर नगरिया गांव की है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे थाना प्रभारी पारुल चौधरी पुलिस बल के साथ हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना यादव को उसके आवास पर गिरफ्तार करने गयीं। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो अशोक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इससे पहले कि पुलिस स्थिति संभालती पता चला कि सिपाही सचिन राठी की जांघ में गोली लगी है।

ये भी देखें : WFI Suspend News : संजय सिंह का एक गलत फैसला और छीन ली गई WFI की कुर्सी ! | Sports Ministry |

हिस्ट्रीशीटर हैं अपराधी

इसके बाद सचिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एक अपराधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और वह हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के 20 से अधिक मामलों में शामिल है। इस थाने का एक हिस्ट्रीशीटर है। सोमवार को शाम को पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर गई। हालांकि जैसे ही पुलिस उसके घर पहुंची उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और कांस्टेबल सचिन राठी के पैर में गोली लग गई। उन्होंने आगे कहा कि सचिन राठी को तुरंत इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भेजा गया।

घटना बाद बुलाई गई भारी फोर्स

लगातार हो रही फायरिंग के कारण कई थानों की फोर्स मौके पर भेजी गई और हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव के घर को घेर लिया गया। हालांकि जब अंधेरा हो गया अशोक और उसका बेटा टिंकू घटनास्थल से भागने लगे। इस दौरान उनके पैरों में गोली लगी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और दोनों को पकड़ लिया गया। अशोक और टिंकू अपने आवास से पुलिस पर गोलीबारी कर रहे थे। उस समय अशोक की पत्नी भी घर में थी। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनके पास से दो पिस्तौल जब्त की गईं। घर की तलाशी के दौरान एक डबल बैरल राइफल भी मिली है।

ये भी पढ़ें : Aligarh : रात के अंधेरे में मस्जिद पर लिखा धार्मिक नारा जिससे क्षेत्र में फैला तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर