राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha 2024 : जानिए कौन हैं बीएसपी से भाजपा में आए रितेश पांडे, जिन्हें बीजेपी ने आते ही बनाया प्रत्याशी

by | Mar 3, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से सांसद रितेश पांडे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बीजेपी ने 195 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश की 51 सीटें शामिल हैं, जिनमें अंबेडकर नगर लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से पार्टी ने सांसद रितेश पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब हो कि हाल के ही दिनों में रितेश पांडे ने बीएसपी से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

ये भी देखें : Gautam Gambhir Quits BJP News: BJP के डर से गौतम गंभीर को छोड़नी पड़ी राजनीति! | PM Modi

रितेश ने 2019 का चुनाव बसपा के सिंबल पर लड़ा और बीजेपी प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा को हराकर सांसद बने। राजनीति में उनका प्रवेश अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए था। जब उनके पिता राकेश पांडे 2009 में सांसद चुने गए, तो जलालपुर विधानसभा क्षेत्र की विरासत, जहां से राकेश पांडे विधायक थे, रितेश को दे दी गई। 2012 के विधानसभा चुनाव में रितेश पांडे ने बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। यह पहली बार होगा जब रितेश बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे।

रितेश पांडे का पूरा परिवार राजनीति से जुड़ा है। उनके पिता राकेश पांडे दो बार विधायक और एक बार सांसद चुने जा चुके हैं। वर्तमान में राकेश पांडे जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक हैं। वह पहली बार 2002 में सपा के टिकट पर जलालपुर से विधायक चुने गए थे। 2009 में राकेश पांडे बसपा के सिंबल पर अंबेडकर नगर से सांसद चुने गए थे। उनके चाचा पूर्व विधायक पवन पांडे भी राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वह 1991 में शिवसेना के टिकट पर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

ये भी पढ़ें : Lok Sabha : ओपी राजभर ने गाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने को लेकर किया स्पष्ट कहा “मैं तैयार हूं…”

पार्लियामेंट्री बिजनेस सर्वे में रितेश पांडे को देश के 539 सांसदों में 19वां स्थान मिला है। वह शीर्ष 20 में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों में से एक हैं। उन्हें विकास कार्यों पर किए गए खर्च के लिए उत्कृष्ट ग्रेड भी मिला है। रितेश पांडे कई संसदीय समितियों के सक्रिय सदस्य भी हैं, जिनमें विदेश मामलों की स्थायी समिति, व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2019 पर संयुक्त संसदीय समिति और जैव विविधता (संशोधन) विधेयक 2021 पर संयुक्त संसदीय समिति शामिल हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर