राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Election 2024 : एसटी हसन का टिकट कटने को लेकर AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

by | Mar 28, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव करीब हैं और ऐसे में यूपी की कोई सीट हेडलाइन ना बनाए ऐसे तो शायद ही हो सकता है। इसी कड़ी में आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट। गौरतलब हो कि समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन को (Lok Sabha Election 2024) ही फिर से टिकट दिया गया था लेकिन नामांकन के ठीक पहले ही उनका टिकट काट दिया गया। फिलहाल इसको लेकर असद्दुदीन ओवैसी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने (AIMIM) के नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा डॉक्टर साहब, मैंने आपसे कहा था कि आपके नेता @yadavakhilesh आपको B फॉर्म नहीं देंगे, आपने मेरी बातों पर यक़ीन नहीं किया। हमारी गुफ़्तगू के दौरान इम्तियाज़ जलील भी मौजूद थे। आपके नेता को सिर्फ़ आपका वोट चाहिए, वो चाहते हैं कि आप उनके लिए “दरी बिछाते रहें” और “भैया पर जवानी क़ुर्बान” करते रहें। यह अक़लियतों की सियासी नुमाइंदगी को ख़त्म करने की एक साज़िश है, लेकिन इंशा’अल्लाह हम ऐसा नहीं होने देंगे।

ये भी देखें : General Election 2024 : पीएम मोदी के खिलाफ बागपत के बेटे का एलान, वाराणसी से लड़ेगा चुनाव..

गौरतलब हो कि एसटी हसन ने भी अपने टिकट कटने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होेंने कहा कि अगर मुझे नहीं लड़ाना था तो टिकट दिया ही क्यों और जब दिया गया तो काटा क्यों गया। काट कर के एक मोहतरमा को दिया गया। सपा सांसद एसटी हसन ने आगे कहा कि मैं भी इंसान हूं और अपमानित महसूस कर रहा हूं। मुरदाबाद से सपा प्रत्याशी को लेकर एसटी ने कहा कि उन्हें लेकर समर्थकों में रोष है, लोग मेरे लिए रोजे रखते हैं, दुआएं करते हैं। लोगों की भावनाएं मुझसे जुड़ी हुईं हैं। मैं रुचि के चुनावी प्रचार में उनका साथ नहीं दे सकता हूं।

ये भी पढें : Pilibhit News : वरुण का पीलीभीत को संदेश, अंतिम सांस तक पीलीभीत से मेरा रिश्ता..

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर