Lok Sabha Election 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज राजस्थान के भरतपुर में दौरे पर हैं और जनसभा (Lok Sabha Election 2024) को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि मोदी की गारंटी पर 140 करोड़ जनता को विश्वास है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकसित भारत के संकल्पित है।
सीएम योगी के संबोधन की मुख्य बातें :
- देश के साथ गद्दारी करने वाले, देश की सुरक्षा के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले इन कांग्रेसियों को सही जगह दिखाने की आवश्यकता है।
- आपका एक वोट श्री अयोध्या जी में श्री राम मंदिर का निर्माण भी करता है, इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर करता है, आपको सुरक्षा भी प्रदान करता है।
- कांग्रेस गरीबों को भूखों मारती थी और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी।
- केवल ‘राम राम सा’ ही नहीं कहते हैं। आतंकवादियों और अपराधियों का ‘राम नाम सत्य’ भी करते हैं।
- ‘मोदी की गारंटी’ पर 140 करोड़ जनता का विश्वास है।
- ‘विकसित भारत’ के लिए संकल्पित भाजपा सरकार।
ये भी देखें : अमित शाह ने पंडित नेहरू की सबसे बड़ी गलती बताई, जानें क्या किया दावा


