Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर मेरठ से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। गौरलतलब हो कि योगेश वर्मा पार्टी का सिंबल लेने के लिए लखनऊ पहुंचे। वहीं, टिकट कटने पर अतुल प्रधान ने इस्तीफे की पेशकश की है। सुनीता वर्मा ने आज कलेक्टोरेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
सपा के अंदर लगातार हो रहे टिकटों के बदलाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बिना पार्टी का नाम लिए टिप्पणी की है। प्रत्याशियों के बार-बार बदलाव और टिकट (Lok Sabha Election 2024) आवंटन पर टिप्पणी करते हुए जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उन्होंने पोस्ट किया कि विपक्ष में केवल भाग्यशाली लोगों को कुछ घंटों के लिए लोकसभा टिकट मिलता है! और जिनके टिकट नहीं बंटे, ये उनकी किस्मत है।
गौरतलब है कि अतुल प्रधान ने अपना आवेदन दे दिया था, लेकिन सपा में खलबली मची हुई थी। लखनऊ में प्रतियोगी आमने-सामने थे। बुधवार रात से ही संभावित नई घोषणा को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। भानु प्रताप सिंह और रफीक अंसारी दावेदार थे। सपा में टिकट आवंटन को लेकर खींचतान जारी रही और फिर गुरुवार को सुनीता वर्मा के नाम की घोषणा कर दी गई। भानु प्रताप का टिकट कट गया और सोमवार रात अतुल प्रधान को टिकट मिल गया।
ये भी देखें : अमित शाह ने पंडित नेहरू की सबसे बड़ी गलती बताई, जानें क्या किया दावा


