Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के योगी CM योगी आदित्यनाथ ने तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को कन्नौज, कानपुर व उन्नाव में जनसभा की। मुख्यमंत्री ने तीनों सीट पर क्रमशः सुब्रत पाठक, रमेश अवस्थी, साक्षी महाराज तथा अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले को कमल के फूल पर विजयश्री दिलाने की अपील की। सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है तो देश में एक बार फिर आतंकवाद और नक्सलवाद का दौर शुरू हो जाएगा। योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान संशोधन का डर फैलाने वाली कांग्रेस ने सबसे पहले भारतीय संविधान में संशोधन करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदने का कार्य किया था।
सपा का एजेंडा : अयोध्या के विकास को लेकर अलग सोच?
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते (Lok Sabha Election) हुए कहा कि सपा के एजेंडे में अयोध्या का विकास नहीं, बल्कि अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेना था। मुख्यमंत्री शनिवार को यहां छावनी विधानसभा क्षेत्र में कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीटों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां कानपुर से पार्टी प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले के लिए जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि कानपुर को मां गंगा के आशीर्वाद से उर्वरता और उद्यमिता का वरदान मिला है, ये क्रांति धरा होने के साथ ही देश के विकास की ऊर्जा की भूमि भी है। चौथे चरण में कानपुर की जनता को निर्णय करना है। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए CM योगी ने कहा कि यह अयोध्या का विकास नहीं चाहते हैं बल्कि ये आतंकवाद फैलाने वाले पाकिस्तान को मुद्दा देना चाहतें है।
मोदी जी ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया
योगी ने कहा कि आज पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। 400 पार में कानपुर और अकबरपुर की सीटें भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में मोदी जी ने बिना रुके, बिना थके और बिना डिगे देश की सेवा की है और हर व्यक्ति इस बात को मानता है कि मोदी जी ने देश को दुनिया में सम्मान दिलाया है, हमारी सीमाओं को सुरक्षित किया है, विकास को गति दी है, गरीब कल्याण के साथ ही नागरिकों के जीवन में परिवर्तन किया है। मोदी गरीबों के लिए ऐसे कई योजनाऐं लेकर आई है। उन्होंने कहा, इंडी गठबंधन नकारात्मक राजनीति के कारण अपनी विश्वसनीयता खो रहा है। इनको पाकिस्तान के हितों की चिंता होती है। इनको आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या के समाधान की नहीं आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने की चिंता होती है। इनकी चिंता थी कि जैसे भी हो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण न हो। कांग्रेस राम मंदिर नहीं चाहते थे। वह इनको मद्दा बनाना चाहते है।

