राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections 2024 : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नतीजों से पहले की भविष्यवाणी, दिल्ली में BJP को मिलेंगी कितनी सीटें?

by | May 26, 2024 | आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : तेजस्वी यादव के भाजपा पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को कहा, नतीजे आते ही पूरा विपक्ष विभाजित हो जाएगा। पहले घोषणा आने का इंतजार तो कर लिजिए। लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरण पूरे हो गए हैं। इसी बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी 7 सीटें जीतने जा रही है। इतना ही नहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजद नेता तेजस्वी यादव के भाजपा पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आएगा और इसके बाद पूरा विपक्ष विभाजित हो जाएगा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि तेजस्वी यादव सही हैं, वह केवल एक लाइन गलत बोल गए। तेजस्वी यादव को कहना चाहिए था टन-टन-टन टन-टन-तारा  पूरा विपक्ष बंटाधार है।

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on Election 2024 : पीएम मोदी के ‘खटाखट खटाखट’ का अखिलेश का ‘फटाफट फटाफट’ जवाब | UP

चुनाव प्रचार-प्रसार को दौरान आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहता है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर तंज कसा। शुक्रवार को (24 मई) को तेजस्वी यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि 4 जून के बाद भारतीय जनता पार्टी गायब होने वाली है। 4 जून को बीजेपी वापस सत्ता में नहीं आएगी।

तेजस्वी यादव भी लगातार चुनावी प्रचार में लगे हैं और भाजपा को घेरने से कभी नहीं चूकते हैं। कभी कविता गा कर तो कभी फिल्मी अंदाज में ही सही भाजपा पर निशाना तो साधते ही हैं। इस बार तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि टन टना टन टन टारा, बीजेपी होगी नौ दो ग्यारह।

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, बिहार में सभी सात चरणों में चुनाव लड़े जाते हैं। 40 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चौथा सबसे बड़ा है, बिहार भारतीय राजनीति को आकार देने में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

राजनीति की बात करें तो बिहार की राजनीति की एक अलग ही बात है जिसमें कभी भी कुछ नया मोड़ सामने आ जाता है। बिहार में विपक्षी महागठबंधन से RJD राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 26 पर चुनाव लड़ेगा। एनडीए के हिस्से के रूप में, भाजपा और जदयू क्रमशः 17 और 16 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को किया संबोधित, कहा – 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है AAP

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर