राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections 2024 : बंगाल में मतदान के दिन बवाल, पहले बमबाजी और फिर हिंसा, टीएमसी पर आरोप

by | Jun 1, 2024 | आपका जिला, क्राइम, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून यानी आज 7 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।  इसी बीच पश्चिम बंगाल भांगड़ के सतुलिया इलाके में हुई इस झड़प में आईएसएफ और टीएमसी के करीब 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आईएसएफ और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने इस हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है। पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के मतदान से पहले शुक्रवार (31 मई 2024) बड़ी घटना सामने आई है। यहां दक्षिण चौबीस परगना के भांगड़ इलाके में बम फेंके जाने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, भांगर में मतदान से पहले शनिवार सुबह भी हिंसा हुई है।

जादवपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भांगड़ के सतुलिया इलाके में हुई इस झड़प में आईएसएफ और टीएमसी के करीब 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आईएसएफ और सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने इस हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है। बताया गया है कि मौके पर अभी कई जिंदा बम पड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Heat Wave alert : प्रचंड गर्मी का हाहाकार, पारा पहुंचा 56 डिग्री सेल्सियस, IMD के अलर्ट ने बढाई टेंशन

जानकारी के मुताबिक, इस बवाल की शुरुआत गुरुवार रात से तब हुई, जब टीएमसी कार्यकर्ता कथित तौर पर चुनाव प्रचार के बाद अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन पर हमला हुआ। घायलों को कोलकाता के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को टीएमसी वर्कर्स ने हमला किया। विवाद यहीं नहीं रुका। शनिवार को वोटिंग के दिन भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झड़प हुई।

जादवपुर पश्चिम बंगाल की सबसे हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट में से एक है। इस सीट से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी और पूर्व गृह मंत्री इंद्रजीत गुप्त जैसे कद्दावर वामपंथी नेता सांसद रह चुके हैं। पश्चिम बंगाल की मौजूदा सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी इसी सीट से अपना संसदीय करियर शुरू किया था। 1984 के आम चुनाव में ममता ने इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर दिग्गज वामपंथी नेता सोमनाथ चटर्जी को हराया था।

यह सीट कभी वामपंथियों का सबसे मजबूत गढ़ था, लेकिन यहां धीरे-धीरे तृणमूल कांग्रेस ने सेंध लगाई। अब यहां बीजेपी अपनी बादशाहत कायम करने को बेताब है। टीएमसी इस सीट पर पिछले तीन लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुकी है। इस बार भी वह जीत को जारी रखना चाहती है, लेकिन राह आसान नहीं है। टीएमसी ने यहां से अभिनेत्री और पार्टी की युवा इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष सायोनी घोष को मैदान में उतारा है, जबकि उनके सामने बीजेपी ने डॉ. अनिर्बान गांगुली को उतारा है। बीजेपी 2019 लोकसभा चुनाव में यहां दूसरे नंबर पर थी।

ये भी देखें : Barabanki News : बाराबंकी में दो पक्षों के बीच जमकर कहा-सुनी के बाद चली गोली, युवक की हालत गंभीर

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर