राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections 2024 : असदुद्दीन ओवैसी पर गिरिराज सिंह का निशाना इनका भाई कहता है- कर देंगे 15 मिनट में हिंदुओं का सफाया

by | May 25, 2024 | आपका जिला, ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बिहार में विरोध होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ओवैसी पर कई आरोप भी लगाए।

लोकसभा चुनाव के बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी शनिवार (25 मई) को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके बिहार दौरे का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी ऐसे नेता हैं जो कभी राष्ट्रगान के दौरान मौजूद नहीं रहते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा  ओवैसी के अंदर जिन्ना का जिन्न है। वह ऐसे नेता हैं जिनके भाई कहते हैं कि वह 15 मिनट में हिंदुओं का सफाया कर देंगें। बिहार में उनका विरोध होना चाहिए।

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on Election 2024 : पीएम मोदी के ‘खटाखट खटाखट’ का अखिलेश का ‘फटाफट फटाफट’ जवाब | UP

बिहार के आरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बीजेपी को 400 सीटों पर जिताएं फिर मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। इस पर पटना में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा वो अमित शाह सबका आरक्षण खत्म कर देंगे। संविधान खत्म कर देंगे। ये सब उनके इरादे हैं।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को बिहार में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए यहां पहुंचे हैं। काराकाट सीट पर प्रियंका चौधरी का टक्कर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और एनडीए उम्मीदवार उपेन्द्र कुशवाहा से है। यहां रैली करने के बाद ओवैसी पटना में भी एक चुनावी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पटना में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम तो उम्मीद कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी तीसरी मर्तबा देश के प्रधानमंत्री न बनें लेकिन अब ये देश को तय करना है।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को किया संबोधित, कहा – 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है AAP

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर