राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha Elections 2024 : तो सपा से चुनाव लड़ सकते हैं वरुण गांधी, बीजेपी काट सकती है पत्ता

by | Mar 19, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत की तारीख 19 अप्रैल घोषित कर दी है। तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल (Lok Sabha Elections 2024) अपनी कमर कस चुके हैं और दोगुनी-तिगुनी मेहनत में जुट गए हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी किसी भी वक्त लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है। इस सूची में उत्तर प्रदेश की वीवीआईपी सीट पीलीभीत और सुल्तानपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

कट सकता है वरुण गांधी का टिकट

जानकारी के मुताबिक इस बार वरुण गांधी का टिकट पीलीभीत लोकसभा सीट से कट सकता है। लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पार्टी ने उन सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं, जिन पर सबकी नजरें थीं, जिनमें वरुण गांधी की पीलीभीत सीट, मेनका गांधी की सुल्तानपुर सीट और बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट शामिल हैं। गौरतलब है कि बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक सोमवार देर रात तक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में चली, जिसमें उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया गया।

ये भी देखें : Gujarat University : गुजरात में नमाज को लेकर हुआ बवाल, ओवैसी ने किस पर लगाया आरोप ?

वरुण गांधी के रहे हैं बगावती तेवर

ऐसी अटकलें हैं कि बीजेपी ने जहां मेनका गांधी की सीट पर मुहर लगा दी है वहीं वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काट दिया गया है। इस बीच पिछले 5 साल का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो वरुण गांधी ने लगातार अपनी ही सरकार की आलोचना की है। वरुण गांधी पिछले दो-तीन सालों से लगातार मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाओं की आलोचना करते रहे हैं। नतीजा ये हुआ कि बीजेपी के छोटे-बड़े नेताओं ने वरुण से दूरी बना ली। कई बार ऐसी खबरें आईं कि वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के संपर्क में हैं और समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

चुनाव के नजदीक आते ही नरम पड़ रहे वरुण

हालांकि चुनाव नजदीक आते ही अपनी ही पार्टी के प्रति बगावती तेवर दिखाने वाले वरुण गांधी पिछले कुछ दिनों से नरम मूड में नजर आ रहे हैं और अब पार्टी कार्यक्रमों से जुड़े पोस्ट और रीपोस्ट करते नजर आ रहे हैं। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी पीलीभीत में वरुण गांधी के बगावती तेवर से नाराज बताई जा रही है। ऐसे में उनका टिकट कट सकता है। हालांकि पार्टी ने अभी तक अपने अंतिम फैसले यानी कि पीलीभीत से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

बीजेपी ने कई नए चेहरों को दिया है मौका

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने पिछले दिनों 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसमें 4 नए चेहरे शामिल हैं जिसमें श्रावस्ती से सुरेश मिश्रा, अंबेडकरनगर से रितेश पांडे, जौनपुर से कृपा शंकर सिंह और नगीना से ओम कुमार शामिल हैं। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो वरुण गांधी ने पीलीभीत सीट से जोरदार जीत हासिल की थी। इस चुनाव में वरुण गांधी ने 2 लाख 54 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की जबकि उन्हें कुल सात लाख वोट मिले। वहीं सपा-बसपा गठबंधन से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हेमराज वर्मा को कुल चार लाख 44 हजार वोट मिले।

ये भी पढ़ें : Maharajganj News : सामूहिक विवाह में भाई-बहन की शादी करने पर योगी सरकार सख्त

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर