Lok Sabha Elections : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले अनुराधा पौडवाल ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।
अनुराधा पौडवाल पार्टी के लिए स्टार प्रचारक बन सकती हैं। अनुराधा पौडवाल हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री की एक मशहूर गायिका हैं। फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद अब वह भक्ति गायन के क्षेत्र में भी प्रसिद्धि हासिल कर रही हैं। 27 अक्टूबर, 1954 को मुंबई में जन्मी अनुराधा ने अपने गायन करियर की शुरुआत 1973 में अमिताभ बच्चन और जया प्रदा अभिनीत फिल्म अभिमान से की।
उन्हें ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’ और ‘बेटा’ जैसी फिल्मों में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पांच दशकों से अधिक के करियर के साथ, अनुराधा पौडवाल ने गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, बंगाली, तमिल, तेलुगु, उड़िया, असमिया, पंजाबी, भोजपुरी, नेपाली और मैथिली भाषा सहित में 9,000 से अधिक गाने और 1,500 से अधिक भक्ति गीत रिकॉर्ड किए हैं।
ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal News : CM केजरीवाल को कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए कैसे मिली जमानत


