Lok Sabha Elections : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि चुनाव आयोग कल 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। शनिवार को चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस बार 7 से 8 चरणों में चुनाव कराए जाने की संभावना है। खबर है कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते में वोटिंग शुरू हो सकती है और मई के आखिरी हफ्ते तक चुनाव नतीजे घोषित हो सकते हैं। सूत्रों से यह भी पता चला है कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण से लेकर आखिरी चरण तक वोटिंग हो सकती है। 2019 में उत्तर प्रदेश में 11 अप्रैल से 23 मई तक मतदान हुआ।
पिछली बार उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में हुई थी वोटिंग:
प्रथम चरण-सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (11 अप्रैल)
दूसरा चरण- नगीना,अमरोहा,बुलंदशहर,अलीगढ़,हाथरस,मथुरा,आगरा,फतेहपुर सीकरी (18 अप्रैल)
तीसरा चरण-मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला, बरेली, पीलीभीत (23 अप्रैल)
चौथा चरण – शाहजहाँपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झाँसी, हमीरपुर (29 अप्रैल)
पांचवां चरण – धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा (6 मई)
छठा चरण – सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही (12 मई)
सातवां चरण – महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर, रॉबर्ट्सगंज (19 मई)


