राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha : पवन सिंह से लकेर गौतम गंभीर तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी प्रत्याशियों पर कसा तंज

by | Mar 4, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lok Sabha : भारतीय जनता पार्टी ने पिछले शनिवार को उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा (Lok Sabha) सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके साथ ही पार्टी ने 195 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा की थी। इसके बाद से ही बीजेपी उम्मीदवार चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से अपने कई सांसदों को दोबारा टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही बीजेपी ने कुछ नए चेहरों को भी टिकट दिया है। बीजेपी ने भोजपुरी सिनेमा स्टार पवन सिंह को बंगाल से टिकट दिया था। हालांकि टिकट मिलने के कुछ ही घंटों बाद पवन सिंह ने उसे वापस कर दिया।

अब इसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव ने बीजेपी की तीखी आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि किसने सोचा होगा कि बीजेपी के ऐसे दिन भी आएंगे, जहां कुछ उम्मीदवार टिकट मिलने से पहले ही कोई और काम ढूंढकर उम्मीदवारी छोड़ देंगे। कोई खेल को राजनीति से ज्यादा गंभीर मानकर छोड़ने की बात करेगा। कोई पर्यावरण के बहाने बीजेपी से बाहर निकलने के लिए गुहार करके पत्र लिखेगा। कोई टिकट कटने के बाद संन्यास लेने की घोषणा करेगा। कोई सोशल मीडिया पर निजी कारणों का हवाला देते हुए टिकट मिलने के बाद भी ठुकरा देगा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी एक पार्टी के रूप में इतनी कमजोर कभी नहीं रही। अब तो खुद बीजेपी समर्थक भी कह रहे हैं कि बीजेपी नहीं चाहिए। बता दें कि उम्मीदवारों की घोषणा से पहले ही बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने खेल को प्राथमिकता देकर खुद को राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद से यह तय हो गया कि गंभीर इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने भी राजनीति से दूर रहने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वह अब पर्यावरण क्षेत्र में काम करेंगे।

ये भी पढ़ें : Politics News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आई धमकी भरी कॉल, जानिए पूरा मामला

इसी क्रम में बीजेपी ने इस बार दिल्ली से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन का भी टिकट काट दिया था। इसके बाद डॉ. हर्ष वर्धन ने राजनीति से संन्यास लेने का भी फैसला किया था। सबसे चौंकाने वाली खबर भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को लेकर थी। दरअसल बीजेपी ने पवन सिंह को बंगाल से अपना उम्मीदवार बनाया था। इसके लिए पवन सिंह ने बीजेपी को धन्यवाद भी दिया था लेकिन कुछ ही घंटों बाद पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पवन सिंह की वजह ये थी कि वो बंगाल से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। बता दें कि इसे लेकर अब अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा है।

ये भी देखें : General Election 2024 : सुषमा स्वराज की बेटी Bansuri Swaraj लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर