राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lok Sabha : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी को हराने की तैयार की रणनीति, ऐसे देगा इंडी गठबंधन भाजपा को मात

by | Mar 1, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Lok Sabha : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को हराने का बहुत आसान गणित है किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई और चुनाव आ गया, काले कानून रद्द कर दिए गए। किसानों को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अगर बीजेपी के लोग सच में किसानों का दर्द समझते हैं तो स्वामीनाथन द्वारा दिए गए फॉर्मूले को लागू क्यों नहीं कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें : UP Politics : ओपी राजभर बोले “नहीं मिला राजपाठ तो नहीं मनाऊंगा होली…”

बीजेपी को हराने के गणित के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने यह जवाब दिया। वह लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने साफ किया कि लोकसभा चुनाव में वे मुद्दों पर बीजेपी को चुनौती देंगे। यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। इसके तहत कांग्रेस राज्य की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ये भी देखें : CM YOGI ने आंगनबाड़ी के भवनों का किया लोकार्पण

गौरतलब हो कि देश आगामी लोक सभा (Lok Sabha) चुनावों के लिए कमर कस रहा इसी सिलसिले में सपा ने अपनी रणनीति तैयार की है और देश के सबसे महत्वपूर्ण और राजनीतिक तौर पर सबसे बड़े राज्य 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का बेहतर प्रदर्शन काफी जरूरी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर