Love Jihad : मुरादाबाद में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को काजीपुरा के एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। वह उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने विरोध किया तो वह उसे धमकाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र पुलिस ने शोएब खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस के रेलवे पुलिस स्टेशन क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसमें कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी को काजीपुरा निवासी शोएब खान ने प्रेम जाल (Love Jihad) में फंसाया था।
आरोपी ने एक साल पहले नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। परेशान होकर लड़की ने अपनी मां को यह बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसएचओ सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि आरोपी शोएब खान के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।


